बेगुसराय, फरवरी 9 -- बखरी, निज संवाददाता। दशम बोर्ड के परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संत पॉल मॉडर्न स्कूल में प्री-बोर्ड टेस्ट लिया गया। मैत्री फाउंडेशन के तत्वावधान में हुए परीक्षा में विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के करीब 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा नियंत्रक मुरारी ठाकुर एवं परीक्षा प्रबंधक प्रमोद पंडित ने छात्रों से कहा कि परीक्षा को हौवा समझकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि शांत और रिलैक्स होकर परीक्षा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा के अंक मंजिल नहीं, बल्कि सफलता की राह का एक पड़ाव मात्र हैं। आयोजकों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इस प्रकार के टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का भय और दबाव कम कर आत्मविश्वास बढ़ाना है। ओएमआर उत्तर पत्रक सही तरीके से भरने एव...