सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के कुम्मा पंचायत अंतर्गत बखरी गांव में बुधवार की रात अचानक आग लगने से पांच लोगों का घर जलकर राख हो गया। इस घटना में उक्त गांव के वार्ड 11 निवासी हरश्चिंद्र राम के दोनों पुत्र संतोष राम व रंजीत राम, राकेश राम की पत्नी मंजू देवी, शंभू राम की पत्नी गनीता देवी व स्व हरिनारायण राम के पुत्र अरुण राम के घर में रखा नकदी, अनाज, वस्त्र व फर्नीचर सहित लगभग पांच लाख रुपये मुल्य की संपति जलकर राख हो गयी। इस घटना में दो बकरियां झुलसकर मर गयी तथा दो बकरियां गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के समय सभी अग्निपीड़ित सरेह में गेहूं की कटनी करने गये थे। तेज हवा के कारण ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का सभी प्रयास विफल रहा। सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की सूचना पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.