बेगुसराय, मार्च 21 -- बखरी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित बखरी बायपास योजना के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। जल्द ही बखरी के लोगों को इस क्षेत्र में कार्य होते हुए दिखेगा। बखरी में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण है। डिग्री कॉलेज तक रास्ते का कार्य किया जा रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जायेगा। ये बातें डीएम तुषार सिंगला ने कहीं। डीएम गुरुवार की शाम बखरी प्रखंड कार्यालय स्थित राजकीय कृत श्री लक्ष्मी उदित नारायण उच्च विद्यालय शकरपुरा के परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। डीएम ने मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य से 15वीं एवं षष्टम की राशि को कार्य योजना बनाकर प्रशासनिक स्वीकृति लेकर खर्च करने की बात कहीं। ताकि क्षेत्र में लगातार विकास का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.