बेगुसराय, फरवरी 9 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व माह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच शिविर लगाया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें पोषण, नियमित जांच और गर्भावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि संतुलित व पौष्टिक आहार लेने से बच्चों को कुपोषण से बचाया जा सकता है। शिविर में गर्भवती लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, एचबीएसएजी, यूरिन शुगर एवं यूरिन प्रोटीन की जांच की गई, जिसमें दो लाभार्थी एचबीएसएजी पॉजिटिव पाई गईं, वहीं आधा दर्जन महिलाओं में खून की कमी पाई गई। स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों को अल्पाहार के साथ आयरन व कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध कराई गईं। एएनएम द्वारा वजन, लंबाई, बीपी व शुगर की जांच कर गर्भावस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.