बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित कौशल विकास केंद्र में चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है। केंद्र के संचालक नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव निवासी मुकेश कुमार चौधरी ने थाना में आवेदन देकर चोरी के घटना की सूचना दी है। इसमें कहा गया है कि शनिवार की रात 10 से चार बजे के बीच चोरों द्वारा संस्थान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।‌ चोरों ने संस्थान में रखे एक लैपटॉप, एक प्रोजेक्टर, एक प्रिंटर, दो डीवीआर कैमरा, एक स्काई बैग सहित वहां रखे हुए सारे कपड़े उड़ा लिए। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से चोरी के घटना की जांच करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...