बेगुसराय, फरवरी 9 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न संकुलों में सोमवार को विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रधानाध्यापक शामिल हुए। जिला से आए प्रशिक्षकों ने सदस्यों को विद्यालय शिक्षा समिति के कर्तव्य एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयलख बालक सहित चकहमीद, चकचनरपत, राटन, लौछे, परिहारा, मोहनपुर, बहुआरा तथा सोनमा सिमरी में संचालित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि सामाजिक सहयोग से ही विद्यालयों का बेहतर संचालन संभव है, इसी उद्देश्य से सरकार ने विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी समिति को सौंपी है। मौके पर प्रधानाध्यापक सुरजीत कुमार, विरंची यादव, मनोज कुमार सिंह, पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, दुलारचं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.