बेगुसराय, जुलाई 27 -- बखरी। मुख्य बाजार स्थित ताज टेलर्स नामक एक कॉमर्शियल परिसर में बिजली चोरी का मामले में मक्खाचक वार्ड संख्या 20 निवासी मो. नाथो अंसारी के पुत्र मो. जफर पर कार्रवाई की गई है। बिजली कंपनी की जांच टीम ने छापेमारी के दौरान पाया कि परिसर में अवैध रूप से 'टोका लगाकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान परिसर में 96 वॉट का अवैध लोड पाया गया। कंपनी की ओर से इस बिजली चोरी से हुई आर्थिक क्षति का आकलन 16,284 रुपये किया गया है। यह आकलन केवल उपभोग के आधार पर किया गया है जिसमें कम्पाउंडिंग शुल्क शामिल नहीं है। छापेमारी के समय उपभोक्ता वैध विद्युत कनेक्शन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने अवैध तार को काटकर जब्त कर लिया। इस संबंध में जेई रवि कुमार के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प...