बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 में संपत्ति विवाद में हुई मारपीट में एक युवक की जान चली गई। घटना मक्खाचक कब्रिस्तान के पास की है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम में बेगूसराय भेज दिया है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जिनके बीच चाचा और भतीजे का रिश्ता है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रामविलास साह के तीन पुत्र हैं। इनमें संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद धीरे-धीरे हिंसक रूप लेने लग गया। शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे हुई मारपीट की घटना में विनोद शाह के 18 वर्ष से पुत्र अभिमन्यु की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस बीच दूसरे पक्ष द्वारा रोकने की कोशिश की गई। इसी बीच विवाद काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मार...