बगहा, अप्रैल 5 -- मझौलिया। बखरिया पंचायत के वार्ड- 7 कुर्मी टोला में आग का तांडव देखने को मिला। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन दस्ता के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में कपड़े, बर्तन, गहने, अनाज, फर्नीचर, नकदी समेत एक दर्जन मवेशी व दो दर्जन बकरियां समेत 6 बाइक और 6 साइकिल आग की भेंट चढ़ गये। घटना के समय अफरातफरी का माहौल रहा। चारो तरफ चीख पुकार मची रही। जब तक ग्रामीण कुछ कर पाते तब तक आग ने सबकुछ अपने आगोश में समेट लिया घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया कमलपति देवी पति एकबाली राम ने घटना स्थल पर पहुंच अग्निपीड़ितों से मिलकर उनके दुखों को बांटने का प्रयास किया और हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.