हमीरपुर, दिसम्बर 10 -- हमीरपुर/महोबा, संवाददाता। सर्दी की दस्तक के साथ ही मुसाफिरों को सर्दी से बचाव के लिए रैन-बसेरों में इंतजाम होने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी इन रैन बसेरों में ज्यादा मुसाफिर नहीं आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के रैन-बसेरा फुल हैं। जिसके चलते तीमारदारों को ओपीडी के गलियारे में ठहराया जा रहा है। नगर पालिका ने भी रैन-बसेरा में सभी तरह के इंतजाम कर रखे हैं। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार की रात 10 बजे से लेकर 11 बजे तक हमीरपुर और महोबा के रैन बसेरों की पड़ताल की, जिसमें अधिकांश रैन बसेरों में सन्नाटा पसरा मिला। महिला अस्पताल की ओपीडी में तीमारदारों का डेरा रात 10.35 बजे नगर पालिका के योग भवन स्थित रैन-बसेरा में केयर टेकर सुंदर प्रजापति ड्यूटी पर मिला। यहां स्टाफ के ही दो लोग गहरी नींद में सो रहे थे। कुल सात बिस्तर...