फतेहपुर, फरवरी 10 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के बंडवां गांव निवासी रामशरन ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम वह खेत में सरसों काटने गए थे। घर पर उनका पुत्र शिवकुमार और उसका दोस्त रिंकू निवासी रूसिया मौजूद थे। लौटने पर बक्से का ताला टूटा मिला और उसमें रखे 35 हजार रुपये व आठ तोला चांदी गायब थी। थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...