जमुई, जनवरी 20 -- चकाई । निज प्रतिनिधि बीचकोड़बा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बक्शीला गांव के पास से शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाने की पुलिस टीम सोमवार दोपहर बाद गश्ती कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि बक्सिला मुख्य सड़क के पास कुछ व्यक्ति एकत्रित होकर हो हल्ला कर रहे हैं। पुलिस गाड़ी को आते देख भीड़ में रहे कुछ व्यक्ति भागने लगे। जिसमें से तीन व्यक्ति को पकड़ा गया।तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जहां एनेलाइजर मशीन से जांच की गई तो तीनों में शराब पीने की पुष्टि हुई। उनलोगों की पहचान थाना क्षेत्र के रंगनिया गांव निवासी सोमरा बेसरा, किशोर तुरी तथा बक्सिला निवासी भूतुंग सिंह के रूप में हुई।तीनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत ...