आरा, फरवरी 4 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया पुलिस ने बक्सर से प्रेमी युगल को बराबद किया है। बताया जा रहा है कि नगर से गत वर्ष नवंबर माह में प्रेम प्रसंग में फरार हो गये थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जा रहा है और आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवती का बिहिया थाना क्षेत्र के भोजाचक गांव निवासी हृदया यादव के पुत्र पंकज कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी दौरान दोनों ही गत नवंबर में घर से फरार हो गये थे। इस मामले को लेकर युवती के पिता के बयान पर आरोपित युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने छानबीन के बाद युवती को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...