बक्सर, फरवरी 13 -- युवा के लिए ----- क्रिकेट नगर के कथकौली क्रिकेट अकादमी मैदान पर हुआ ट्रायल बीडीसीए से पंजीकृत कुल साठ खिलाड़ियों ने भाग लिया है फोटो संख्या 26 कैप्शन - शुक्रवार को कथकौली स्थित मैदान में आयोजित ट्रायल मैच में खिलाड़ियों के साथ खड़ी अध्यक्ष वर्षा पांडेय। बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर के कथकौली स्थित जेके क्रिकेट अकादमी के टर्फ मैदान पर शुक्रवार को सीनियर और अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल मैच शुरू किया गया। बक्सर जिला क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित ट्रायल में बीडीसीए से पंजीकृत कुल 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों को 05 टीमों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता शुक्रवार और शनिवार को लीग आधार पर संचालित होगी तथा 15 फरवरी को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को आयोजित ट्रायल का पहला मैच बक्सर ब्लू एवं बक...