नई दिल्ली, मई 18 -- बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के एसडीओ राकेश कुमार का ट्रक ड्राइवर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद थे। वो सिमरी प्रखंड में तटबंध और पेयजल व्यवस्था का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान एसडीओ राकेश कुमार ने बालू लदा ट्रक जाते देखा। ट्रक रुकवाकर चालक से कागज मांगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर एसडीओ भड़क गए, और ड्राइवर को दो थप्पड़ जड़ दिए। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने यूपी के तीन चालान दिखाए थे। वो नेशनल हाइवे छोड़कर ग्रामीण सड़क पर बालू लदा ट्रक लेकर जा रहा था। जिसके सड़क खराब हो रही थी। उन्होने आरोप लगाया कि कागजात मांगने पर चालक ने बदतमीजी की, जिसके बाद उसे डराने के लिए थप्पड़ मारा। वहीं चालक का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.