पटना, फरवरी 2 -- केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने सोमवार को नई दिल्ली में बक्सर के गोकुल जलाशय समेत बिहार को तीन रामसर साइट का विशेष प्रमाणपत्र दिया। राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण के सदस्य सचिव एस. चंद्रशेखर को सर्टिफिकेट मिला। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि राज्य में तीन नई रामसर साइटें घोषित की गई हैं, जिसके लिए ये सर्टिफिकेट बिहार को मिले हैं। विश्व आर्द्रभूमि दिवस प्रत्येक वर्ष दो फरवरी को ईरान के रामसर में वर्ष 1971 में हुए वेटलैंड्स कन्वेंशन की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इसका वैश्विक थीम 'वेटलैंड्स और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का जश्न' रखा गया है। यह थीम इस बात पर जोर देता है कि किस तरह स्वदेशी और स्थानीय समुदाय सदियों से पारंपरिक ज्ञान से आर्द्रभूमियों का संरक्षण और प्रबंधन करते आए हैं। वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.