बक्सर, दिसम्बर 13 -- युवा पेज के लिए फोटो-15, कैप्सन:- मेडल के साथ ख्याति पांडेय बक्सर। चौसा प्रखंड के ओरा गांव निवासी राजेश पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय पुत्री ख्याति पांडेय ने काशी हिन्दू विश्विद्यालय में गोल्ड मेडल हासिल की है। उन्होंने एमए हेरिटेज मैनेंजमेंट सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त की है। उसने जिले का नाम रोशन की है। बीएचयू में आयोजित दीक्षांत समारोह में उसे गोल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेटी की इस सफलता पर परिवार के लोग काफी खुश है। माता पिता को बेटी की इस सफलता पर काफी गर्व है। पिता राजेश पांडेय सरकारी विद्यालय में शिक्षक है‌। उन्होंने बताया कि बचपन से ही ख्याति पढ़ने में तेज है। भगवान वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, दयानंद उपाध्याय, संजय ओझा, मनोज तिवारी, प्रमोद चौबे, ...