पटना, मार्च 18 -- उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा है कि राज्य के दो शहरों में स्पेशल इकॉनोमिक जोन (एसईजेड) की स्थापना होगी। प्रदेश के तेज औद्योगिकीकरण के लिए बक्सर के नवानगर और पश्चिम चम्पारण के कुमारबाग में इसकी स्थापना होगी। मंगलवार को विधान परिषद में डॉ. अजय कुमार सिंह के तारांकित प्रश्न के जवाब में उद्योग मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नवम्बर 2024 में ही इन दोनों एसईजेड के गठन की मंजूरी दे दी है। 125 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बियाडा को इसका कंसलटेंट बनाया गया है। अब चहारदीवारी की प्रक्रिया शुरू होगी। कोशिश होगी कि छह माह में एसईजेड के गठन का कार्य पूरा कर लिया जाए। कुमार नागेन्द्र के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य में नई औद्योगिक नीति लाई जा रही है। जल्द ही इसे राज्य कैबिनेट के समक्ष ले जाया जाएगा। साथ ही चार अन्य प्रक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.