बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-03 के लिए ब्रह्मपुर। बक्सर आरा हाईवे के देवकुली गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन के धक्के से वह घायल हो गया था। बताया जाता है कि सोमवार की देर रात गस्ती के दौरान पुलिस ने देवकुली गांव के पास सड़क किनारे घायल एक युवक को देखा। उसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में भर्ती कराया,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अब सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...