बिजनौर, फरवरी 6 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्शीवाला में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय फैक्ट्री में काम कर रहीं महिला मजदूरों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आंख पर काबू पाया। शहर कोतवाली के गांव बख्शी वाला में बुंदू की पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार को 10 से 12 महिला मजदूर काम कर रही थीं। काम करने के दौरान तिल्ली पटाखे की रगड़ से अचानक फैक्ट्री के अंदर धमाके के साथ आग भड़क उठी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभारी एफ़एसओ दीपक कुमार ने बताया कि पटाखा तिल्ली के रगड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.