जौनपुर, जनवरी 24 -- जौनपुर। बक्शा विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख 43 वर्षीय मनोज कुमार यादव का दिल्ली में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। शनिवार को सुबह पांच बजे उनका शव घर लाया गया। उनके निधन की खबर पर परिजनों, गांव और क्षेत्र में कोहराम मच गया। इस दुःखद खबर पर उनके बेलापार नौपेड़वा गांव स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी है। भीड़ नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। उनका शव बक्शा ब्लाक पर ले जाया गया। वहां अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर नौपेड़वा बाजार पूरी तरह बन्द है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.