कटिहार, फरवरी 16 -- बरारी। संवाद सूत्र बिहार पुलिस की कार्रवाई में बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियरा में रविवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस दौरान एक युवक को अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा जबकि दूसरे को पूर्व दर्ज मामलों में नामजद होने के आधार पर हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष सुमेश कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक दीवाकर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ बकिया दियरा में सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सूरज कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव को एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं,दूसरे आरोपी विक्की यादव को पूर्व से दर्ज अन्य मामलों में नामजद होने के कारण हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए कटिहार जेल भेज दिया गया। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.