मधुबनी, मार्च 27 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। विद्युत प्रमंडल जयनगर क्षेत्राधीन उपभोक्ताओं पर बकाये की राशि की वसूली के अलावे निर्धारित राजस्व शुल्क वसूली में विभागीय अभियंताओं व कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं। कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के नेतृत्व में सहायक अभियंता बरुण कुमार, जेई गौरीशंकर यादव सहित कई अन्य प्रशाखा के अभियंता व कर्मियों की टोली वसूली के लिये घर-घर दस्तक दे रही है। विद्युत अवर प्रमंडल जयनगर में उपभोक्ताओं की संख्या 2.15 लाख है। बकाया 17 करोड़ है। वितीय वर्ष की वसूली का लक्ष्य 12. 26 करोड़ है। वितीय वर्ष समाप्त होने में महज पांच दिन शेष बचे हैं। वसूली सिर्फ 10. 26 करोड़ हो सकी है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने को अभी 2 करोड़ की वसूली करनी है। विद्युत अवर प्रमंडल जयनगर क्षेत्र वसूली में पिछड़ गया है। जयनगर अवर प्रमंडल में निर्धा...