चंदौली, जनवरी 21 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार युवकों ने वाराणसी चितईपुर निवासी अमर विश्वकर्मा का स्कूटी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीछा किया। इस दौरान कुछ दूर जाकर आरोपी स्कूटी छोड़कर भाग निकले। पुलिस पीड़ित को स्कूटी सौंपकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। वाराणसी चितईपुर निवासी अमर विश्वकर्मा कटेसर अपने मामा रामानंद विश्वकर्मा के घर जा रहा था। वह जैसे ही कटेसर स्थित देशी शराब की दुकान के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन अज्ञात युवक अमर से पैसे मांगने लगे। पैसे न देने पर मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक चाबी लगी स्कूटी लेकर भागने लगा। जब तक अमर कुछ समझ पाता तब तक बदमाश स्कूटी लेकर रामनगर की तरफ भा...