फिरोजाबाद, मार्च 27 -- नगर निगम द्वारा शहर में गृहकर एवं जलकर के बकाया बिलों का भुगतान न करने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई जारी रही। बुधवार को नगर निगम के अध्यक्ष विभाग ने कई वर्ष से टैक्स जमा करने वाले एक कारखाने को सील कर दिया। कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि ढोलपुरा स्थित गोल्डन आर्ट कलेक्शन कारखाना को सील कर दिया गया। कारखाना स्वामी वर्ष 2016 से टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे। संत टॉकीज, एसपी गार्डन, गोल्डन होटल पर भी सील की कार्रवाई की गई, लेकिन बकाया जमा करने पर इन भवनों से सील हटा दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सभी भवन स्वामी तत्काल प्रभाव से अपने बकाया बिलों का भुगतान कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ भी यह कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.