कानपुर, नवम्बर 28 -- कानपुर। नगर निगम की सदन की बैठक शनिवार को प्रस्तावित है। सदन दोपहर 12 बजे शुरू होगा। बैठक के लिए प्रस्ताव तय हो गए हैं। इसमें मुख्य एजेंडा नगर निगम के सभी वार्डों में 10-10 सफाई कर्मी रखने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही हाउस टैक्स के बकाए पर सरचार्ज माफी के लिए इसे और बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। वहीं सफाई कर्मचारियों के पद पर मृतक आश्रितों की भी भर्ती पर मुहर लग सकती है। नगर निगम पार्षद टेबल प्रस्ताव भी रखेंगे। इसमें विकास कार्य शामिल होंगे। प्रभारी अधिकारी संपत्ति की ओर से प्रस्तुत नानाराव पार्क, फूलबाग स्थित श्री श्याम महोत्सव स्थल के संचालन व आवंटन के लिए शुल्क निर्धारण, नियम और शर्तों को लेकर संशोधित प्रस्ताव सदन में पेश किया जाएगा। दूसरा प्रस्ताव गृहकर की दरों को लेकर पेश होगा। हालांकि, 30 सितंबर तक 10 फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.