कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र, पनकी में गुरुवार को अजीब स्थिति हो गई। जीआईएस सर्वे के तहत तीन साल का बकाया वसूली और फैक्टरियों को सील करने भारी पुलिस बल के साथ पहुचे नगर निगम अफसरों को उद्यमियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा। करीब एक घंटे तक हंगामे और विरोध के बाद नगर निगम की टीम बैरंग लौट गई। उद्यमियों ने चेतावनी दी कि इस तरह की कार्रवाई आगे हुई तो जोरदार आंदोलन करेंगे। वित्तीय वर्ष 2022 से 2025 तक तीन साल का जीआईएस सर्वे के तहत पनकी क्षेत्र के उद्यमियों पर नगर निगम ने बकाया निकाला था। बड़ी संख्या में उद्यमियों को बकाएदार बताया गया। गुरुवार को पनकी के बकाएदार उद्यमियों से वसूली और फैक्टरियों को सील करने के लिए नगर निगम अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसकी सूचना आईआईए के सदस्यों को मिली। कुछ ही देर में बड़ी सं...