फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 13 -- अमृतपुर। कुबेरपुर कुड़रा के मजरा लक्ष्मणपुर में गुरुवार को खासा हंगामा हो गया । वसूली को गई बिजली निगम की टीम को देखते ही महिलाओं की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद हंगामा कर टीम को खदेड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महिलाओं ने बिजली को लेकर अपनी समस्यायें बतायीं। कहा कि बिजली की समस्या का समाधान नहीं होता है और ऊपर से वसूली को टीम आ जाती है। लक्ष्मणपुर में कई लोगों पर बिजली का बकाया है। इसकी वसूली को टीम गांव में दाखिल हुयी। टीम ने बकायेदारों के यहां कुंडी खटखटाना शुरू किया। इसी बीच महिलाएं घर से बाहर आ गयीं। महिलाओं का कहना है कि घर के पुरुष सदस्य काम पर गये हैं और बिजली निगम की टीम को वसूली की पड़ी है। कुछ ही देर में गांव की दर्जनों महिलाएं इकट्ठी हो गयीं और हंगामा करने लगीं। मौके की नजाकत को देखते हुय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.