रुडकी, फरवरी 19 -- रुड़की, संवाददाता। ऊर्जा निगम ने बिजली के बकाये की वसूली को लेकर गुरुवार को अभियान चलाया। निगम की टीमों ने पाडली गुर्जर, रामपुर, तेलीवाला, दिल्ली रोड, सुनहरा और औद्योगिक क्षेत्र में कैंप लगाकर लोगों को बकाया बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना बकाया जमा किया। टीम ने 40 से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...