बुलंदशहर, जून 22 -- सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को केसीसी यानि किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट से दिए गए ऋण की वसूली जिले में तेजी से हो रही है। अवकाश के दिन भी अफसर बैंकों में दौड़ लगाकर वसूली की समीक्षा कर रहे हैं। इसी माह 30 जून तक शासन से विभाग को शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सहकारिता विभाग ने सहकारी बैंकों के माध्यम से किसानों को 777 करोड़ का ऋण स्वीकृत कराया था, जिसके बाद अब किसानों से मय ब्याज सहित इस ऋण की रिकवरी कराई जा रही है। जिले में 400 से अधिक बड़े बकायेदार हैं जिन पर एक लाख से अधिक बकाया है इन्हें भी पूर्व में नोटिस जारी कर जमा करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को एआर कॉपरेटिव अमित कुमार त्यागी ने गुलावठी जिला सहकारी बैंक में पहुंचकर समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को तेजी से वसूली करने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.