पलामू, मार्च 8 -- पाटन। पलामू जिला अन्तर्गग मेराल कोल माइंस के लिये आवंटित एवं स्थानान्तरित जमीन का रेवेन्यू टैक्स एक करोड़ सात लाख 78 हजार रुपये बकाया है। इसे देखते हुए सीओ पाटन राकेश श्रीवास्तव ने लंबित भू-लगान के भुगतान के लिए मेसर्स त्रिमुला इंडस्ट्रीज लिमिटेड को नोटिस किया है। दस मार्च तक बकाया लगान का भुगतान नहीं करने की स्थिति में सीएनटी 1908/ बीएलआर एक्ट के निर्देश के आलोक में जमाबंदी रद/ स्थगित किया जा सकता है। कोल खदान के लिए कंपनी के नाम आवंटित जमीन का वर्ष 2015 से 2024 तक लगान बकाया है। हालांकि नोटिस को लेकर कंपनी ने आपत्ति जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.