मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर की रहनेवाली अंकिता अग्रवाल ने पंजाब और हरियाणा के दो व्यापारियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पति साहिल अग्रवाल अनाज के व्यापारी हैं। पंजाब और हरियाणा के राइस मिल के दो व्यापारियों को उधार अनाज बेचा था, लेकिन पेमेंट नहीं किया। व्यापारियों के पास करीब दो करोड़ से अधिक रुपए बकाया रह गया। वर्ष 2022 में दोनों व्यापारियों के खिलाफ सकरा थाना में केस दर्ज कराया था, लेकिन दोनों आरोपितों को जमानत मिल गई। व्यापारियों से बकाया राशि मांगने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है। बीते गुरुवार को व्यापारियों ने परिचित को भेजकर जान मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि न्याय नहीं मिला तो वे होली के बाद कलेक्ट्रेट में डीएम के सामने पूरे परिवार के साथ...