बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के त्रिलोकपुर तिवारी गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में चार नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कृष्ण नंदनी के अनुसार, उनके देवर आदित्य ने लगभग एक वर्ष पूर्व गांव के ही प्रेमशंकर को एक लाख रुपये उधार दिए थे। बार-बार मांगने के बावजूद प्रेमशंकर पैसा वापस नहीं कर रहा था। 18 जनवरी को इसी बात को लेकर फोन पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद आरोपी प्रेमशंकर अपने तीन भाइयों महेंद्र, रविशंकर और दो अज्ञात साथियों के साथ लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़िता के घर धमक पड़ा। आरोपियों ने आदित्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.