शामली, दिसम्बर 4 -- क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति, सास और ननदोई पर 3 लाख रुपये की बकाया रकम नहीं देने, मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बच्चों से मिलने तक से रोकने की शिकायत की है। नगर निवासी महिला राधा पुत्री रामकुमार ने थाने में तहरीर दी है कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2015 को थानाभवन निवासी गौरव सैनी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी में लड़की वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। दंपति के एक बेटा और दो बेटियां भी हैं। राधा का आरोप है कि ससुराल में देवर अंकुर, सास सुनीता और ननदोई जसबीर लगातार उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। 3 जून 2025 को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद अलगाव का फैसला हुआ और पति गौरव ने 5 लाख रुपये देने का लिखित समझौता किया। 15 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.