लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- लखीमपुर। आत्मा योजना के तहत कृषि विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने फिर से विलोबी मैदान में धरना दिया। आउटसोर्सिंग कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष गजराज सिंह राठौर ने बताया कि हम लोगों का पांच से आठ महीने का मानदेय और व्यय ठेका कंपनी ने नही दिया है। संगठन ने मांग करते हुए कहा कि कृषि विभाग के ज्यादातर आउटसोर्स कर्मचारी 14 वर्ष से काम कर रहे हैं, जिन्हे अब संविदा में समायोजित किया जाए। कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा और दुर्घटना बीमा कवर दिया जाए। इस दौरान आत्मा योजना के कई आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.