दुमका, जनवरी 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका जिला के अध्यक्ष संजीव कुमार राम के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने दुमका नगर परिषद के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। अध्यक्ष संजीव कुमार राम ने कहा कि झारखंड सरकार सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सौतेलापन व्यावहार कर रही है। कहा करीब 6 महीने से सभी कर्मचारियों को मानेदेय नहीं दिया गया है, जो दुख का विषय है। कहा कि हम सभी के घर की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। सरकार हमलोगों के मांगो को अनदेखा कर रही है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर बैजू हरि, उमेश हरि, सुजीत हरि, सनी हरि आदि उपस्थित थे। फोटो संख्या-02-धरना देते झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन नगर परिषद दुमका के सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.