लखनऊ, जनवरी 8 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। भूतपूर्व सैनिक मिथिलेश कुमार पाठक ने तीन लोगों पर लगभग सोलह लाख अस्सी हजार रुपये हड़पने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मिथिलेश कुमार पाठक की हार्डवेयर व बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान है। उनके अनुसार निगोहां थाना क्षेत्र के उतरावां निवासी गिरीश शुक्ला दुकान पर अक्सर आते-जाते थे। कुछ समय बाद गिरीश शुक्ला ने अपने परिचित विवेक दीक्षित व उनकी पत्नी नेहा त्रिवेदी से परिचय कराते हुए बताया कि वे साउथ सिटी, रायबरेली रोड में मकान निर्माण करा रहे हैं और भवन निर्माण सामग्री की आवश्यकता है। उन्होंने विवेक दीक्षित व नेहा त्रिवेदी को लगभग बीस लाख रुपये की निर्माण सामग्री दी। बाद में भुगतान मांगने पर टाल-मटोल की जाती रही। ...