रांची, जून 23 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के चुटिया कृष्णापुरी रोड नंबर एक के रहने वाले मोनू कुमार ने अभिषेक तिवारी, उसकी बहन व मां पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मोनू कुमार ने तीनों के विरूद्ध चुटिया थो में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मोनू कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान कृष्णापुरी में हैं। शुक्रवार को वह दुकानदारी कर रहा था। इसी दौरान बकाया मांगने पर अभिषेक और उसके परिजन दुकान में पहुंचे और उनसे उलझ गए। मारपीट करते हुए तीनों उनकी दुकान में तोड़फोड़ कर दी। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.