मुंगेर, फरवरी 20 -- मुंगेर/सुल्तानगंज, निज संवाददाता। बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी के पास जनरल स्टोर और टेंट हाउस संचालक को बकाया मांगने पर बुधवार की शाम बुरी तरह पीटा गया, जिसकी मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर लौटे परिजनों ने गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे झोझी मुसहरी के पास सुल्तानगंज-देवघर रोड पर शव रखकर जाम कर दिया। मृतक के साला छोटू कुमार निवासी लौना, तारापुर जिला मुंगेर ने बताया कि उसके बहनोई चंदन कुमार सिंह (30 वर्ष) मूलतः अमैया असरगंज जिला मुंगेर के रहने वाले थे। बेलरी पंचायत अंतर्गत झोझी मुसहरी में घर बनाकर टेंट, और डेकोरेशन का काम करते थे। चंदन ने लखनपुर निवासी एक चाय विक्रेता को कुर्सी दी थी। जिसका लगभग Rs.1500 रुपये बकाया था। बकाया मांगने जाने पर आरोपी ने चंदन की पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप ...