भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोप गुट की बैठक शनिवार को मायागंज अस्पताल के सर्जरी ओपीडी के हॉल में हुई। संघ की जिलाध्यक्ष सबिता कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन स्टाफ नर्सों का सीएल, सीसीएल, ईएल, मातृत्व अवकाश, एमएससीपी, डीए व वेतन कटौती का बकाया अबतक नहीं मिला है वे आठ अप्रैल मंगलवार को अस्पताल अधीक्षक को आवेदन देंगी। इस बैठक में संघ के अविनाश कुमार, अंजली कुमारी, राजमोहन यादव, नितेश कुमार, रजनीकांत, ललिता कुमारी, अर्चना कुमारी, कुमकुम कुमारी आदि की मौजूदगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.