जमशेदपुर, अगस्त 6 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में मनरेगा योजना के तहत होने वाली बागवानी पिछड़ गई है। अबतक पौधे लगा दिए जाने चाहिए थे, परंतु ऐसा नहीं हो सका है। इसकी वजह यह है कि इस योजना से जुड़े सामग्री आपूर्तिकर्ताओं ने पिछले साल का बकाया भुगतान नहीं होने से पौधे देने से मना कर दिया है। ये अलग बात है कि डीडीसी नागेन्द्र पासवान कह रहे कि अभी देर नहीं हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही आपूर्तिकर्ताओं का बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। ऐसे में वे बहुत जल्द पौधे उपलब्ध करा देंगे और बागवानी का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। उनका यह भी कहना है कि प्रखंड प्रशासन इसके लिए कार्यादेश जारी कर चुका है। जिले में इस बार 1500 एकड़ जमीन पर बागवानी का लक्ष्य है। इसमें से 1284 एकड़ में गड्ढे खोद दिए गए हैं। हालांकि 216 एकड़ में अबतक गड्ढे नहीं खोदे जा सके हैं। इस मामले का एक...