महाराजगंज, जुलाई 26 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बकाया पारिश्रमिक भुगतान की मांग को लेकर शुक्रवार को रसोईया ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय धरना स्थल पर प्रदर्शन के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौपा। एक सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान नही होने पर अगस्त से भोजन नही बनाने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले प्रदर्शन कर रही रसोईया का कहना था कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर रसोईया खाना बनाकर विद्यार्थियों को भोजन करा रही हैं। बर्तन भी साफ कर रही हैं। लेकिन उनका समय पर पारिश्रमिक का भुगतान नही किया जा रहा है। पारिश्रमिक भुगतान के लिए सीडीपीओ से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई असर नही हो रहा है। पारिश्रमिक नही मिलने से रसोईया को परिवार को भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इतना ही नह...