चाईबासा, फरवरी 24 -- गुवा । गुवा क्षेत्र स्थित विजय टू खदान से जुड़े मजदूरों का गुस्सा अब सड़क पर खुलकर सामने आ गया है। 17 अगस्त से बंद पड़ी खदान में कार्यरत लगभग 150 मजदूरों को अबतक न तो उनकी ग्रेच्युटी मिली है और न ही फाइनल भुगतान। लंबे समय से टालमटोल का सामना कर रहे मजदूरों ने सोमवार से बंद खदान की सड़क पर बैठकर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। मजदूरों का आरोप है कि वेंडर कंपनी कमला इंटरप्राइजेज ने जानबूझकर उनके बकाया भुगतान को रोके रखा है। उनका कहना है कि खदान बंद होने के तुरंत बाद फाइनल सेटलमेंट किया जाना चाहिए था, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनका हक नहीं मिला। मामला पहले ही एएलसी कोर्ट, चाईबासा पहुंच चुका था, जहां 20 फरवरी तक भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था। मजदूरों का आरोप है कि यह वादा भी झूठ साबित हुआ। इसी धोखे से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.