बरेली, दिसम्बर 13 -- नवाबगंज। ओसवाल चीनी मिल पर बकाया 70 करोड़ के भुगतान की मांग को लेकर किसानों का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व में पिछले छह दिनों से किसान तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार को किसानों ने चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन कर बकाया भुगतान दिलाने की मांग की। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह गंगवार, रामरतन गंगवार, वहीद अहमद, ब्रह्मानंद गंगवार, बृजेश गंगवार, सरदार सेवा सिंह, संतोष कुर्मी, हरीशंकर गंगवार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...