मिर्जापुर, फरवरी 18 -- नरायनपुर। विद्युत उपकेंद्र नरायनपुर के अवर अभियंता सुजीत पटेल के नेतृत्व में बुधवार को भभुआर व भोरमार माफी गांव में बकाया बिल वसूली के अभियान चलाया गया। बकाया बिल न जमा करने पर 40 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। वहीं एक दर्जन उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तहत चल रही ब्याज माफी योजना का 50 उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि यह योजना अंतिम चरण में है। अभियान में विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...