कन्नौज, जनवरी 2 -- तालग्राम, संवाददाता। बिजली बिल का बकाया जमा न करने पर अमोलर बिजली घर से जुड़े दो गांवों की बिजली आपूर्ति आठ दिन पहले काट दी गई। इसके बावजूद बिजली राहत योजना का लाभ लेने के लिए ककराह और मझइया गांव के बकायेदार उपभोक्ताओं में कोई खास सक्रियता नहीं दिखी। अमोलर बिजली घर से जुड़े मझइया गांव के लगभग 100 तथा ककराह गांव के करीब 40 उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बिजली विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए दोनों गांवों में कैंप लगाए गए और उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर समय से बिल जमा करने की अपील की गई। लेकिन इसके बाद भी अधिकांश बकायेदारों ने बिल जमा नहीं किया। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग की टीम ने दोनों गांवों के ट्रांसफार्मर से निकलने वाली लाइनों को काट दिया, जिससे पूरे गांवों की बिजली व्यवस्था ठप हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.