सहारनपुर, नवम्बर 12 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बेहट के अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बुधवार को क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में छूट संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि निगम उपभोक्ताओं के हित में कई राहत योजनाएं चला रहा है, जिनका उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक रूप से राहत देना और समय पर राजस्व की वसूली सुनिश्चित करना है। बेहट उप विद्युत केंद्र पर आयोजित जागरूकता बैठक में बोलते हुए अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 'बिजली बिल राहत योजना 2025' लागू करने की घोषणा की है। यह योजना नेवरपेड व लॉन्ग अनपेड उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करेगी। उपखंड अधिकारी बृजमोहन, जेई बेहट जितेंद्र भटनागर, सभासद फरहान अब्दुल मलि...