फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में प्रॉपर्टी बकायादारों के लिए खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। इसे लेकर मंगलवार से बकायेदार निजी के साथ ही सरकारी भवनों के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों को सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिससे विभागों में हड़कंप मच गया है। वहीं निगम अधिकारियों को अनुमान है कि कार्रवाई से विभाग को करीब 50 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा। जिले में 20 से अधिक सरकारी भवन ऐसे हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इसके अलावा शहर में 3000 से अधिक भवन मालिक ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों का यदि तय समय में टैक्स जमा नहीं किया गया, तो संबंधित कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के कक्ष को निगम नियमों के तहत सील किया जाएगा। सील खुलवाने के ल...