छपरा, अक्टूबर 9 -- आरोपी को किया गया गिरफ्तार दाउदपुर के मैरवा गांव की घटना दाउदपुर (मांझी)। एक संवाददाता। दाउदपुर थाना क्षेत्र के मैरवा गांव में बुधवार की रात बकाया पैसों को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय विधवा महिला की हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय पंचम सिंह की पत्नी गीता कुंवर (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मिंटू कुमार सिंह (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जलालपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी दरोगा सिंह का पुत्र है और फुटकर सब्जी व अनाज विक्रेता के रूप में कार्य करता है। पुलिस के अनुसार, मृतका पर आरोपी का लगभग 1500 बकाया था। इस लेन-देन को लेकर दोनों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.