बिहारशरीफ, नवम्बर 15 -- हिलसा शहर के दरगाह रोड में हुई घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दरगाह रोड में शुक्रवार की देर शाम बकाया पैसा मांगने पर बदमाशों ने टेम्पो चालक अभिषेक कुमार को दो गोली मार दी। गोली उसके दाहिने छाती और कंधे में लगी। इससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा ।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। अभिषेक बनवारीपुर गांव निवासी सेवानिवृत चौकीदार रविन्द्र प्रसाद का पुत्र है। परिजनों के अनुसार किसी ने बकाया पैसा देने के बहाने उसे फोन कर हिलसा बुलाया था। यहां विवाद के दौरान गोली मारी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला लेन-देन के विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अभी तक आवेद...